Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
- रायपुर में ईंधन का भारी संकट: ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हुए एक दर्जन से अधिक पंप, मची अफरा-तफरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब निर्माणाधीन मकान पर कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया…
इस साल पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या तक रहेगा। पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन अमावस्या के इस पखवाड़े को 16 श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है। इस समय पितर पृथ्वी लोक पर अपने वंशजों के पास आते हैं और श्रद्धा से किए गए तर्पण और पिंडदान को स्वीकार करते हैं। पितृ पक्ष में किए गए श्राद्ध और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में कभी गम के बादल नहीं मंडराते हैं, पूर्वजों का आशीर्वाद हर मुसीबत से बचाता है। जान लें पितृ…
नई दिल्ली। विराट कोहली ने एक शानदार शतक लगाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिलाई। इस शतक के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया, वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए जैकब बेथल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल 39…
नई दिल्ली। रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, खासतौर पर महाराष्ट्र में ये फिल्म जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। हालांकि दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में काफी मंदी भी देखी गई लेकिन ये अब लगभग अपना बजट वसूल कर चुकी है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘राजा शिवाजी’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई? कई बड़े कलाकारों से सजी ‘राजा…
नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ता, बल्कि स्किन से जुड़ी परेशानियां भी तेजी से बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, पसीना, उमस और लंबे समय तक त्वचा में बनी रहने वाली नमी फंगल इंफेक्शन के लिए बिल्कुल सही माहौल तैयार कर देती है। यही वजह है कि गर्मियों में खुजली, लाल चकत्ते, दाद और पैरों की उंगलियों के बीच होने वाले फंगल इंफेक्शन के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। खासकर भारत जैसे गर्म और उमस वाले देशों में यह समस्या काफी आम हो चुकी है। NIH के मुताबिक, सतही फंगल इंफेक्शन ट्रॉपिकल देशों में…
कहा- हर चीज में असहयोग करती है कांग्रेस… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कांग्रेस को रास नहीं आई है। इस पर उठे विरोध के स्वर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है। देशहित पीएम मोदी जो भी अच्छा करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जो स्थिति चल रही है, उसे ध्यान में रखते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर के अनुसार, जहां एक ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वापसी होने वाली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 42।5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो गए है। बुधवार को राजधानी में एचपी और इंडियन ऑयल के करीब एक दर्जन पेट्रोल पंपों पर समय पर सप्लाई नहीं पहुंचने और दाम बढ़ने की आशंका के चलते कुछ पंपों द्वारा बिक्री रोक दिए जाने से हालात बिगड़ गए। शाम होते-होते कई पेट्रोल पंप बंद हो गए, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई और चालू पंपों पर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सरोना, भाठागांव, विधानसभा रोड, देवेन्द्र नगर और जयस्तंभ चौक जैसे इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हुई। कुछ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से समर वेकेशन के दौरान यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और 5 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, चांपा रेलवे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर उड़ान भरेंगे और लगभग 11:00 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य में नक्सलवाद के खात्मे के बाद की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी केंद्र सरकार को देंगे। इसके साथ ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। दिनभर के…

