Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
- आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार लाल महेंद्र प्रताप सिंह कार्यपालन अभियंता को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। इसी प्रकार दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता को कवर्धा से स्थानांतरित कर संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। अभियंताओं की नई पदस्थापना में बृजेश श्रीवास्तव सहायक अभियंता को कोण्डागांव…
हरा सोना, नई उड़ान : वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है। यहाँ के वनों से प्राप्त होने वाला ग्रीन गोल्ड अब केवल स्थानीय उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाज़ारों में अपनी चमक बिखेर रहा है। छत्तीसगढ़ की यह पहल न केवल वनों का संरक्षण कर रही है, बल्कि ग्रामीण समाज में स्वावलंबन, आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा की एक नई चेतना का संचार कर रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में सिंचाई संरचनाओं की सुरक्षा और जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) के गेटों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 65 करोड़ 50 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। जारी स्वीकृति के अनुसार जलाशय में एपॉक्सी ग्राउटिंग, फ्लेक्सिबल शाफ्ट हाई प्रेशर वाटर जेट से चोक व्हीपीडी की सफाई सहित अन्य आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षण कार्य कराए जाएंगे। यह कार्य जलाशय की संरचनात्मक मजबूती,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जैविक खेती मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित कर, कम लागत में विषमुक्त (रसायन-मुक्त) और पौष्टिक फसल उत्पादन की शक्ति प्रदान करती है। यह टिकाऊ कृषि पद्धति केंचुआ खाद और प्राकृतिक कीट नियंत्रण अपनाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा करती है, बल्कि कृषि लागत में कमी और बेहतर बाज़ार मूल्य के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि भी सुनिश्चित करती है। जैविक खेती के माध्यम से डोलनारायण जैसे किसान अपनी मेहनत, नवीन तकनीकों और प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करके न केवल अच्छी आय कमा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए एक उदाहरण भी बन रहे हैं।…
पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले के मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खरसोता-बिछीटोली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए थाना कोतवाली सुकमा क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 आपातकालीन सेवा प्रारम्भ कर दी गई है। इस सेवा के प्रारम्भ होने से नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। डायल 112 सेवा के माध्यम से सड़क दुर्घटना, मारपीट, विवाद, संदिग्ध गतिविधि, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध, आपातकालीन सहायता तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी अन्य घटनाओं में तत्काल पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इससे पुलिस एवं आमजन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंर्तगत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक व कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवान डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के दाैरान सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम टोके उपरपारा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलाें को बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र की युवती विद्या भारती नरेटी ने गांव में मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी लगते ही कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने संपर्क किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गूकोंदल की युवती को मुक्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा के डीएसपी नीरज कुमार ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। विश्वदीप ने जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी विश्वदीप इससे पूर्व रायपुर नगर निगम में आयुक्त तथा प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर के पद पर कार्यरत थे। जिले के 14वें कलेक्टर के रूप में पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के कारण उनसे जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण के अवसर पर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। मदेदड के राम-सीता मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार तलांडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कुडेम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। अपने उद्बोधन में अशोक कुमार तलांडी ने कहा कि शासन द्वारा सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यों से आर्थिक…

