Author: Khabar World

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश में हुआ स्कूल और शिक्षक युक्तियुक्तकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नीति-आधारित दृष्टिकोण के साथ संपन्न की गई है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों के किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और संगठित किया गया है। राज्य में युक्तियुक्तकरण से पहले की स्थिति अत्यंत असंतुलित थी। प्रदेश में शून्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोयला घोटाला मामले में फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना को ACB/EOW ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डडसेना को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 7 दिनों की ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेजा गया। EOW आरोपी से कोयला घोटाले को लेकर पूछताछ करेगी। EOW के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र डडसेना ने कोयला घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपए की वसूली की थी। इस राशि को राजनीतिक कार्यों में खर्च किया गया था। जानिए क्या है कोयला घोटाला मामला ED की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। मानसून सीजन में भी नक्सल विरोध अभियान जारी है। आज सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 6 नक्सली लीडर ढेर हुए हैं। जवानों ने सभी का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके से AK 47 राइफल, एसएलआर राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। लखमा की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया है। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में इस याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लखमा को जमानत नहीं दी जा सकती है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को इसी साल 15 जनवरी को गिरफ्तार किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं पार्टी ने ऐलान किया है कि 19 जुलाई को पूरे प्रदेशभर में ED के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेजा गया है। जिसमें सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के निर्देश दिए गए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी 20 जुलाई को होने वाले सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा से लागू होंगे। व्यापम द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में विज्ञान महाविद्यालय सरकंडा में परीक्षा के नए नियमों की जानकारी देने केंद्राध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जहां अपर कलेक्टर एस एस दुबे और व्यापम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार खलखो ने व्यापम द्वारा जारी नए नियमों की जानकारी देते हुए केंद्रों में नियमों का सख्ती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय (एम.सी.एच. बिल्डिंग) में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में कुल 36 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 26 पुरुष एवं 10 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 3 मरीज पहले से उपचाररत (अंडर ट्रीटमेंट) थे। कैंप में संदिग्ध कैंसर लक्षणों वाले मरीजों की जांच की गई, जिसमें 11 पेप स्मीयर एवं 6 मैमोग्राफी सैंपल लिए गए और जांच…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत किया पौधारोपण 11वीं बटालियन पुटपुरा में 23 हेक्टेयर क्षेत्र में 25,300 पौधे लगाए गए खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में आज 11वीं बटालियन पुटपुरा परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरि, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, डीएफओ हिमांशु डोंगरे, कमांडेंट विमल बैस, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, उमा राजेन्द्र राठौर, अमर सुल्तानिया, आनंद मिरि सहित जनप्रतिनिधि एवं उपवनमंडल अधिकारी, वनपरिक्षेत्र अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारियों ने एक पेड़ माँ के…

Read More

हमलावरों की धमकी: “के.के. श्रीवास्तव को भी मार डालेंगे” खून से लथपथ आशीष शिंदे की हालत गंभीर, ICU में भर्ती खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर हमलावरों ने विचाराधीन बंदियों पर संघातिक हमला कर एक को लहूलुहान कर मरणासन्न हालत मे पहुंचा दिया । वहीं दूसरे ने बैरक के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। जेल प्रशासन सूत्रों के अनुसार गुरूवार को रायपुर उत्तर के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशीष शिंदे पर सेंट्रल जेल के अंदर ब्लेड और कटर से जानलेवा हमला हुआ है। जिससे आशीष के चेहरे ,गले व सीने सहित कई हिस्सों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वच्छता के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर निरंतर प्रयासों के चलते जिले की ग्राम पंचायत जानो एक प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उभरी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम जानो में निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर न केवल स्वच्छता बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि यह पंचायत के लिए एक स्थायी आय का साधन भी बन गया है। गांव में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सामुदायिक शौचालयों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इससे गांव की ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्ति) स्थिति को बनाए रखने में मदद मिल रही है। उल्लेखनीय…

Read More