खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वच्छता के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर निरंतर प्रयासों के चलते जिले की ग्राम पंचायत जानो एक प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उभरी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम जानो में निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर न केवल स्वच्छता बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि यह पंचायत के लिए एक स्थायी आय का साधन भी बन गया है। गांव में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सामुदायिक शौचालयों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
इससे गांव की ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्ति) स्थिति को बनाए रखने में मदद मिल रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जानो द्वारा सामुदायिक शौचालय परिसर से संलग्न दो दुकानों की नीलामी की गई, जिसमें पहली दुकान से ₹4,02,000 तथा दूसरी दुकान से ₹3,96,500 की अमानत राशि निर्धारित की गई। दोनों दुकानों से क्रमशः 2-2 लाख की प्रथम किश्त पंचायत में जमा कराई जा चुकी है। इसके अलावा, दोनों दुकानों से ₹1,500 प्रतिमाह की दर से किराया भी पंचायत को प्राप्त हो रहा है, जिससे परिसर के संचालन और रखरखाव का व्यय किया जा रहा है। इस नवाचार से न केवल गांव की स्वच्छता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि ग्राम पंचायत की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक ठोस कदम उठाया गया है।
पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत करती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता स्थायित्व एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सके।
Trending
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक


