खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। मानसून सीजन में भी नक्सल विरोध अभियान जारी है। आज सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 6 नक्सली लीडर ढेर हुए हैं। जवानों ने सभी का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके से AK 47 राइफल, एसएलआर राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान आज दोपहर से ही सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक की सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से 6 माओवादियों के शव के साथ AK 47/SLR Rifle सहित अन्य कई हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं मौके से बरामद किए गए हैं। अभियान अभी भी जारी है।
Trending
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक


