Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। इससे पहले, 14 जुलाई को दोनों की अंतिम पेशी हुई थी।
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने 8183 प्रतिभागियों को एक सप्ताह के भीतर दिए गए प्रशिक्षण को प्रमाणित किया है और संस्थान को इसका प्रमाण पत्र…
*रजक समाज की भूमिका सनातन परंपराओं की निरंतरता में अत्यंत महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री* KWNS – रायपुर । शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” हमारी सरकार का मूलमंत्र है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित है। हमने राष्ट्रीय विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन डॉक्युमेंट भी…
*मुख्यमंत्री साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज देर शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर देश के 28 राज्यों से आए लगभग 1200 प्रतिभागियों और 300 कोचों का भगवान श्रीराम की ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है…
योजनाओं से बदली जिंदगी, सैंटरिंग प्लेट व मिक्चर मशीन के व्यवसाय से कर रहीं आमदनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की योजनाएं आज सरगुजा जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई दिशा दे रही हैं। कभी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिलाएं अब स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सैंटरिंग प्लेट एवं मिक्चर मशीन व्यवसाय से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के मलंगवा खुर्द ग्राम पंचायत के रामनगर की महिलाएं पहले सामाजिक व आर्थिक रूप से सीमित थीं। लेकिन बिहान योजना से जुड़ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय के डाकघरों मे राखी मेल्स की पोस्टिंग हेतु विशेष पीले रंग की पत्र पेटियां लगायी गई हैं। पीले रंग की पत्र पेटियां 10 अगस्त 2025 तक सेवा देंगी। प्रधान डाक अधीक्षक ने लोगों से अनुरोध किया है, कि राखी मेल लगायी गयी विशेष पीले रंग की पत्र पेटी में ही पोस्ट करें। जगदलपुर मुख्य डाकघर मेन गेट के पास, गोल बाजार चौक और जगदलपुर कोर्ट बिल्डिंग के सामने, कांकेर मुख्य डाकघर मेन गेट के पास तथा सदर बाजार चौक, दन्तेवाड़ा में बस स्टेंड,…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल हुए’ ’मोदी जी की हर एक गारण्टी पूरी करने सरकार वचनबद्ध’ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने महापुरूष संत गाडगे की पूजा अर्चना कर राज्य स्तरीय गाडगे सम्मेलन का शुभारंभ किया। साय ने रजक समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं,प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों को धोबी समाज की ओर शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला,…
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के द्वारा तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना में वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए एवं आमजन के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा जी के द्वारा आज बिलासपुर जिला के बिल्हा तहसील में नवीन सिविल कोर्ट भवन लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी पोर्टफोलियो न्यायाधीश जिला बिलासपुर, माननीय श्री न्यायामूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय श्री न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा…
दंतेवाड़ा। जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार होता ने लोक निर्माण विभाग सुकमा में पदस्थ कार्यपालक अभियंता चोवाराम पिस्दा और कोन्टा के उप अभियंता एवं प्रभारी एसडीओ ज्ञानेश कुमार तारम काे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता काे लेकर भारतीय दंड साहिता की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 13(2), भा.द.सं. की धारा 120, 420, 467, 468, 471 के तहत दोनों आरोपियों चोवाराम पिस्दा और ज्ञानेश कुमार तारम को 3 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2010-11 में एलईडब्लयू योजना के तहत चिंतलनार से मरईगुड़ा तक सडक निर्माण का कार्य किया जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर दरभा मार्ग के पेदावाड़ा बैरियर के पास एक वन्य प्राणी हिरण का शव बरामद किया गया था। हिरण के शरीर में तीर धंसा हुआ पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हिरण को तीर से मारा गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने एक पत्र जारी करते हुए घोषणा की है कि जो भी हिरण के शिकारियों के बारे में जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही वन विभाग ने विशेष…

