खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर दरभा मार्ग के पेदावाड़ा बैरियर के पास एक वन्य प्राणी हिरण का शव बरामद किया गया था। हिरण के शरीर में तीर धंसा हुआ पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हिरण को तीर से मारा गया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने एक पत्र जारी करते हुए घोषणा की है कि जो भी हिरण के शिकारियों के बारे में जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही वन विभाग ने विशेष जांच दल का गठन भी कर दिया गया है। वन विभाग ने घटनास्थल के आस-पास सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर शिकारियों की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से बारे में कोई भी जानकारी है, तो तत्काल सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे 10 हजार रूपये का नगद ईनाम दिया जाएगा।
Trending
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: विकास कार्यों की सौगात और शोक संवेदना कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सूटकेस में गौमांस की तस्करी, रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार


