खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय के डाकघरों मे राखी मेल्स की पोस्टिंग हेतु विशेष पीले रंग की पत्र पेटियां लगायी गई हैं। पीले रंग की पत्र पेटियां 10 अगस्त 2025 तक सेवा देंगी।
प्रधान डाक अधीक्षक ने लोगों से अनुरोध किया है, कि राखी मेल लगायी गयी विशेष पीले रंग की पत्र पेटी में ही पोस्ट करें। जगदलपुर मुख्य डाकघर मेन गेट के पास, गोल बाजार चौक और जगदलपुर कोर्ट बिल्डिंग के सामने, कांकेर मुख्य डाकघर मेन गेट के पास तथा सदर बाजार चौक, दन्तेवाड़ा में बस स्टेंड, कोण्डागांव उपडाकघर के मेन गेट के पास। बीजापुर उपडाकघर मेनगेट के पास, सुकमा उपडाकघर मेन गेट के पास लगाये गये हैं।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


