Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
- जगदलपुर निगम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने पर किया निंदा प्रस्ताव पारित
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने खारिज की ट्रांसफर याचिका, दंतेवाड़ा कोर्ट में ही चलेगा मुकदमा
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
- 10वीं की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिता देवांगन के घर पहुंचे नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, भेंट की प्रोत्साहन राशि
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। जहां वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इससे पहले सीएम साय काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम साय दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।
छात्रों ने मंडला आर्ट के साथ प्रस्तुत किया संगीतमय योग, प्रेरणादायक नारों और पोस्टरों से गूंजा परिसर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बीते दिवस 21 जून को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिवलाल राठी, बेमेतरा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के मिडिल सेक्शन के छात्रों ने योग को कलात्मक प्रस्तुति के साथ जोड़ते हुए एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थितजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राइमरी से लेकर हायर सेक्शन तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम करंजी निवासी गर्भवती महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर मामले की जांच करने के लिए परपा पुलिस एवं तहसीलदार मेकाॅज पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवती के ससुराल एवं मायके दोनों पक्षो का बयान दर्ज किया गया है। आज साेमवार काे शव का पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरेंगा निवासी चेतन जो राजमिस्त्री…
चंदन जात्रा पूजा विधान के बाद श्रीमंदिर में भगवान शालीग्राम व माता महालक्ष्मी की होती है पूजा-अर्चना
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व की तैयारियों में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज एवं बस्तर गोंचा पर्व समिति जुटा हुआ है।श्रीजगन्नाथ मंदिर के पुजारी याेगेश मंड़न ने बताया देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ बस्तर गोंचा पर्व की शुरुआत 11 जून को हुई थी । देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान में परंपरानुसार ग्राम आसना से लाकर भगवान शालीग्राम का विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान के विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित किया गया था। याेगेश मंड़न ने बताया श्रीजगन्नाथ मंदिर में 12 जून से जारी भगवान श्रीजगन्नाथ का अनसर काल 25 जून तक जारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर जून से अगस्त 2025 तक के खाद्यान्न (चावल) के एकमुश्त भंडारण और वितरण की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है। खाद्य सचिव रीना कंगाले द्वारा भेजे गए इस पत्र में बताया गया है कि राज्य में तीन माह का चांवल वितरण कार्य कई तकनीकी और भंडारण संबंधी कारणों से प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र से 23 जून 2025 तक भंडारण कार्य और 20 जुलाई 2025 तक वितरण की समय-सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। ये हैं प्रमुख वजहें…
मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में होंगे शामिल… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज अपना 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा पूरा कर वाराणसी रवाना हो गए। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वाराणसी रवाना हुए हैं। सीएम साय ने अपने दौरे को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि वे वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सीएम साय ने कहा कि गृह मंत्री शाह का 2 दिवसीय प्रवास था। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीजगन्नाथ् पुरी में होने वाले रथयात्रा को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बस्तर के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रथ यात्रा अवधि के दौरान श्रीजगन्नाथ् पुरी तक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रथ यात्रा के दौरान रेलवे दो बार यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। जिसमें यह ट्रेन 26 जून और 4 जुलाई को जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगी। वहीं 28 जून और 6 जुलाई को वापसी करेगी। वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि रेलवे के मुताबिक जगदलपुर-श्रीजगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन (08445) 26 जून और 4 जुलाई को जगदलपुर से सुबह 9…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियाें के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिक छात्र सहित 5 ग्रामीण युवकाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान के तहत तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 5 नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में कार्यवाही उपरांत आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जशपुर जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200 रूपये की शुद्व आमदनी प्राप्त हुई। जो कि धान फसल की तुलना में दोगुनी थी। किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं…
उनका बलिदान राष्ट्रभक्ति और एकता की अमिट प्रेरणा है- लक्ष्मी राजवाड़े खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान’ के प्रबल पक्षधर और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन और उनका बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने सिद्धांतों और विचारों के लिए अतुलनीय संघर्ष किया और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के…

