खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीजगन्नाथ् पुरी में होने वाले रथयात्रा को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बस्तर के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रथ यात्रा अवधि के दौरान श्रीजगन्नाथ् पुरी तक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रथ यात्रा के दौरान रेलवे दो बार यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। जिसमें यह ट्रेन 26 जून और 4 जुलाई को जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगी। वहीं 28 जून और 6 जुलाई को वापसी करेगी। वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि रेलवे के मुताबिक जगदलपुर-श्रीजगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन (08445) 26 जून और 4 जुलाई को जगदलपुर से सुबह 9 बजे रवाना होगी और देर रात 1:15 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं वापसी में श्रीजगन्नाथ् पुरी-जगदलपुर ट्रेन (08446) 28 जून व और 6 जुलाई को पुरी से 12.45 बजे निकलकर अगले दिन शाम 4.45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। श्रीजगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 4 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 कोच लगे रहेंगे। इसके अलावा द्वितीय श्रेणी सह ब्रेक वैन व दिव्यांगजन के लिए 2 कोच होंगे।
इन जगहों पर रूकेगी यह ट्रेन
आमागुड़ा, कोटपार रोड, जैपोर, छत्रिपुट, कोरापुट, दामनजोड़ी, लक्ष्मीपुर रोड, टिकिरी, सिंगापुर रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, चिपरूपल्ली, श्रीकाकुलम रोड, नौपाड़ा, पलासा, मंदासा, सोमपेटा, इच्छापुरम, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, खलीकोट, बालूगांव, निराकारपुर, कैपादार रोड, अरुगुल, जगदलपुर और पुरी स्टेशनों के बीच हरिपुरग्राम, मोटारी, कनास रोड, डेलांग, जेनापुर रोड, बीरपुरोत्तमपुर, सखीगोफाल, जानकीदेईपुर, मालतीपतपुर से भी तीर्थयात्री बैठ सकते हैं।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


