खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियाें के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिक छात्र सहित 5 ग्रामीण युवकाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान के तहत तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 5 नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मद्देड़ पुलिस ने दुधेड़ा और दम्पाया के बीच जंगल से एक नक्सली संजय मरपल्ली उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू और अन्य आवश्यक सामग्री बरामद किया गया है।
डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने गश्त और सर्चिंग के दौरान नक्सल प्रभावित मुतवेंडी क्षेत्र से तीन नक्सली मिलिशिया सदस्यों 1. कमलू ऊर्फ कलमू पूनेम उम्र 30 वर्ष निवासी मुनगा मातापारा, 2. कोसा भोगाम उम्र 45 वर्ष निवासी मुनगा नयापारा, एवं 3. कोसा तामो उम्र 45 वर्ष निवासी गमपुर माड़वीपारा काे गिरप्तार किया है। ये तीनों आरोपी 27 जुलाई 2024 को मुतवेंडी के कच्चे रास्ते पर लगाए गए आईईडी विस्फोट की वारदात में शामिल थे, जिसमें एक मासूम बालक ईरमा कवासी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपना पैर गंवाना पड़ा था। उनके कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।
जांगला थाना की पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटे तुमनार नयापारा जंगल से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनाधर पोड़ियाम उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक टिफिन बम, स्विच और पेंसिल सेल बरामद किया गया है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


