Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
Author: Khabar World
लंदन। लॉर्ड्स में आखिरी दिन भारतीय टीम का महाटेस्ट होगा क्योंकि अगर शुभमन गिल की सेना पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 135 रन बना लेती है तो वह इस सीरीज में इंग्लैंड से बहुत आगे हो जाएगी। वैसे तो इस मैदान में 344 रनों तक का सफलतम लक्ष्य हासिल किया जा चुका है लेकिन इस गर्मागर्म सोमवार को ऐसा करना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि पांचवें दिन पिच और खराब होगी। पहले तीन दिन की अपेक्षा चौथे दिन ही यहां पर गेंदबाजों को नर्सरी छोर से असमान उछाल…
नई दिल्ली। साउथ के फेमस एक्टर कोटा श्रीनिवास का हाल में ही निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था। वहीं एक दिन ही बीता था कि अब साउथ से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। वेटरन एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का निधन हो गया है। 14 जुलाई 2025, सोमवार को उन्होंने आखिरी सांसें लीं। 87 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोजा देवी के निधन का कारण: सरोजा देवी का निधन बेगलुरु में हुआ। बताया जा रहा है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही…
नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे ठीक रखना बहुत जरूरी है। अगर आप लिवर को लेकर लापरवाही बरतेंगे, तो इससे गंभीर परेशानी पैदा हो सकती है। कई आदतें हमारे लिवर के लिए बेहद खतरनाक होती हैं, लेकिन हमें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता है। AIIMS और Stanford जैसे संस्थानों से प्रशिक्षित और अमेरिका में रहने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ। सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिवर को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि कौन सी छोटी-छोटी आदतें लिवर को डैमेज कर सकती हैं और आपको गंभीर मुसीबत में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में चाचा-भतीजों ने मिलकर एक नाबालिग लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में तड़पता रहा, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के मकान पर आग लगा दी। हालांकि, दमकल की मदद से आग को काबू में कर लिया गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मरने वाला लड़का जरहाभाठा मिनी बस्ती का रहने वाला सुमित बांधे (16) था। जांच में पता चला कि सुलभ शौचालय में धक्कामुक्की को लेकर विवाद हुआ था।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बता दें कि आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिवसीय इस सत्र का समापन 18 जुलाई को होगा इस तरह इस सेशन में पांच बैठकें होंगी। बात करें प्रश्नों…
खबर वर्ल्ड न्यूज – कवर्धा/गरियाबंद/राजिम। पवित्र सावन महीने का आज पहला सोमवार है। हिंदू धर्म में सावन का महीना आस्था, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। प्रदेशभर के शिवलयों में आज सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में हर हर महादेव गूंज रहा है। भोले की भक्ति में श्रद्धालु रम गए हैं। जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार दिखाई दे रही है। बूढ़ामहादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब सावन महीने के पहले सोमवार को कवर्धा शहर के प्राचीन मंदिर पंचमुखी बुढ़ा महादेव मंदिर से पद यात्रा भोरमदेव मंदिर तक निकलेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर सुबह 10:00 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचेंगे, जहां वे 10:30 बजे तक कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 11:00 बजे से 1:00 बजे तक विधानसभा सत्र में मौजूद रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन पहुंचेंगे, जहां वे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अरण्य…
*छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की कड़ी निगरानी में परीक्षा आयोजन, नकल प्रकरण में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही जारी* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्र. 1309 – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.) में एक गंभीर नकल प्रकरण प्रकाश में आया। कक्ष क्रमांक 07 में परीक्षार्थी रोल नंबर 13091014 – कु. अन्नु सूर्या, पिता – कलेश्वर राम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए परीक्षा कक्ष में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त परीक्षार्थी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के युवाओं और संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “युवा रत्न सम्मान योजना” लागू की गई है। यह योजना उन व्यक्तियों और स्वैच्छिक संगठनों को सम्मानित करने की पहल है, जिन्होंने युवा कल्याण के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं, नवाचार या प्रेरणादायक कार्य किए हैं। योजना के तहत राज्य शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं और संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसमें असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए दो…
श्रावण माह के पवित्र महीने में सभी शिवालय-देवालय की सफाई कर सुसज्जित किया जाएगा- महापाैर संजय पाण्डे
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महादेव घाट स्थित शंकर मंदिर में श्रावण मास के प्रारंभ होते ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ जायेगी। कल सावन माह का प्रथम सोमवार है, जिसे देखते हुए महापौर संजय पाण्डे ने महादेव घाट स्थित शंकर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना पश्चात एमआईसी सदस्य व स्थानीय पार्षद निर्मल पानीग्राही, सफाई सभापति लक्ष्मण झा के साथ मिलकर शंकर मंदिर मंदिर के आस-पास सफाई के निर्देश सफाई दरोगा को दिए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। निगम महापाैर संजय पाण्डे ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों…

