खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर सुबह 10:00 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचेंगे, जहां वे 10:30 बजे तक कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद 11:00 बजे से 1:00 बजे तक विधानसभा सत्र में मौजूद रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन पहुंचेंगे, जहां वे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अरण्य भवन पहुंचकर 2:15 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित जैव विविधता एवं वेटलैंड संरक्षण कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। 3.40 बजे नए मुख्यमंत्री निवास जायेंगे सीएम साय। शाम 6.25 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौट जाएंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


