खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महादेव घाट स्थित शंकर मंदिर में श्रावण मास के प्रारंभ होते ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ जायेगी। कल सावन माह का प्रथम सोमवार है, जिसे देखते हुए महापौर संजय पाण्डे ने महादेव घाट स्थित शंकर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना पश्चात एमआईसी सदस्य व स्थानीय पार्षद निर्मल पानीग्राही, सफाई सभापति लक्ष्मण झा के साथ मिलकर शंकर मंदिर मंदिर के आस-पास सफाई के निर्देश सफाई दरोगा को दिए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया।
निगम महापाैर संजय पाण्डे ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से कहा कि मंदिरों के आसपास किसी प्रकार की गंदगी ना हो। कचरे का ढेर मंदिर के पास ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सावन माह को देखते हुए शहर के सभी मंदिरों, शिवालयों और देवालयों के आस-पास की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पवित्र स्थानों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सफाई दरोगा व मेट से उन्होंने कहा कि देवस्थानों के आस-पास की व्यापक साफ सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। इस पवित्र महीने में सभी मंदिर, शिवालय और देवालय की सफाई कर उनको सुसज्जित भी किया जाएगा। जिससे कि सभी सनातनी इस माह को पूर्ण आस्था, पवित्रता और निष्ठापूर्वक मना सकें।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


