Author: Khabar World

बेमेतरा जिले में 7684 महिलाओं को मिला ₹4.53 करोड़ का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करना है, जिससे माताओं और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके। इस योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान कार्य में असमर्थता के कारण होने वाली आर्थिक क्षति की आंशिक भरपाई हेतु…

Read More

प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को मिलेगा तकनीकी कौशल प्रदर्शन और नौकरी के अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में कौशल विकास के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें तकनीकी क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “कौशल तिहार 2025” का आयोजन दिनांक 23 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, चोरभट्ठी, बेमेतरा में किया जा रहा है। यह जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत प्रशिक्षित तथा प्रशिक्षणरत युवाओं के लिए आयोजित की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को…

Read More

‘जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा किए गए चक्काजाम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस अब केवल ढकोसले की राजनीति कर रही है। जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, वे आज सच्चाई सामने आने पर बौखलाहट में सड़क पर उतरे हैं। सांसद अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने पाँच साल के शासनकाल में कोयला, रेत, शराब, धान, डीएमएफ और लोहा जैसे कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर एकात्म परिसर में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही। आर्थिक नाकेबंदी को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। भ्रष्टाचारियों का जनता समर्थन नहीं करती है। ये दिवालियापन का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। डिप्टी सीएम साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने आरोपी के समर्थन में नाकेबंदी की। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर 1000 करोड़ का हेराफेरी करने का आरोप है। वह कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी नहीं है और उसके साथ पार्टी…

Read More

2500 करोड़ रुपये के घोटाले में 1000 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति संचालन का आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब जेल भेज दिया गया है। ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बता दें कि ईडी ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी दिनों में रक्षाबंधन सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में सिमगा एवं भाटापारा के कई दुकानों में भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटल का निरीक्षण किया गया।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए…

Read More

प्रमिला चौधरी बनीं सफल व्यवसायी कर रहीं परिवार का पालन पोषण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला नारायणपुर के ग्राम डोंगरीपारा, पंचायत ओरछा निवासी श्रीमती प्रमिला चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और संकल्प के साथ आत्मनिर्भर बनने का जो प्रयास किया, वह आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। पति के असमय निधन के बाद तीन बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और जीविकोपार्जन के लिए मनिहारी सामान की एक छोटी सी दुकान प्रारंभ की। प्रारंभ में श्रीमती चौधरी आय सीमित थी और उनका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। जन्म से…

Read More