Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। नगर पंचायत पाटन मे खाद्य नागरिक आपूर्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने 16 जरुरत मंद परिवारों को किया राशन कार्ड भेट। इस तारतम्य श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा की राशन कार्ड, एक छोटा सा कागज़ है लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है। यह हमें अनाज दिलाता है, और हमारे परिवार को सुखी और समृद्ध बनाता है।राशन कार्ड, एक पहचान पत्र है,जो हमें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करता है। यह हमें गरीबी से लड़ने में मदद करता है,और हमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का विमान क्रैश होने का एक वीडियो वायरल है। प्लेन में 242 लोग सवार थे। इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। फ्लाइट AI171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उड़ान के महज पांच मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1।10 बजे बोर्डिंग…
मौदहापारा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोच लिया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहीद स्मारक के पार्किंग स्थल में एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विनोद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की लाश घर के कमरे में नग्न हालत में मिली। साड़ी का फंदा बनाकर उसका गला घोट दिया गया। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली की रहने वाली रमिला बाई राठिया 30 साल का पति धन सिंह कवंर 65 साल का करीब 5-6 साल पहले मृत्यु हो गया था। रमिला बाई धनसिंह की दूसरी पत्नी थी और उसकी पहली पत्नी आरती बाई 60 साल सभी एक साथ रहते थे। जहां मंगलवार की रात को सभी ने खाना खाया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम बीईओ शेख रफीक को स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में लापरवाही भारी पड़ा। मामला सामने आने के बाद बीईओ शेख रफीक काे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यलय से आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जांच में बीईओ शेख रफीक ने कुटरचना करते हुए जान बूझकर विकासखंड की 31 आश्रम शालाओं के रिक्त पदों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से अलग रखा, जिससे 20 शिक्षकों को अन्य संस्थानों में काउंसलिंग के माध्यम से संस्था चुननी पड़ी, इसके अलावा शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में मनमाने तरीके…
आरोग्य मेलों के माध्यम से 10 हज़ार से अधिक लोगों ने लिया रक्तदान का संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित साप्ताहिक आरोग्य मेलों के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेशभर के 3807 आरोग्य मेलों में 46 हज़ार से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करायी जिसमे करीब 10 हजार से अधिक नागरिकों ने रक्तदान की शपथ ली तथा यह संकल्प दोहराया कि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान देंगे। इस वर्ष…
मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों ने भी शिक्षा के विस्तार में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया…
मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की…
10 पूर्णतः शिक्षकविहीन विद्यालयों को भी मिले शिक्षक, शिक्षा की गुणवत्ता में आएगा सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लागू की गई “युक्तियुक्तकरण” नीति के सकारात्मक नतीजे अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित इस प्रक्रिया के तहत कोंडागांव जिले के सभी शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को आवश्यकतानुसार शिक्षक मिल चुके हैं। इससे जिले में शिक्षा का नया उजाला फैला है और विद्यार्थियों का भविष्य अब अधिक सुरक्षित हुआ है। इस पहल के तहत जिले के 10 पूरी तरह शिक्षकविहीन प्राथमिक…

