खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की लाश घर के कमरे में नग्न हालत में मिली। साड़ी का फंदा बनाकर उसका गला घोट दिया गया। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली की रहने वाली रमिला बाई राठिया 30 साल का पति धन सिंह कवंर 65 साल का करीब 5-6 साल पहले मृत्यु हो गया था।
रमिला बाई धनसिंह की दूसरी पत्नी थी और उसकी पहली पत्नी आरती बाई 60 साल सभी एक साथ रहते थे। जहां मंगलवार की रात को सभी ने खाना खाया। उसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब आरती बाई के बच्चे रमिला का दरवाजा खटखटाए, तो वह दरवाजा नहीं खोली।
जिसके बाद किसी तरह उसके घर के अन्य सदस्यों ने दरवाजा को जोर से धक्का दिया तो कमरे के भीतर रमिला बाई का लाश नग्न हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां छाल पुलिस तत्काल मौेक पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस अपराध कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि दो युवक उसके पास आना-जाना करते थे। ऐसे में पुलिस ने एक संदेही को थाना लाकर पूछताछ कर रही है और दूसरे की तालाश की जा रही है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


