तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
(3 सितम्बर 2025 से 5 सितम्बर, 2026)
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। इस्काॅन मंदिर टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) (श्री श्री राधारास बिहारी जी का मंदिर) में 3 सितम्बर से 5 सितम्बर 2026 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव का भव्य शुभारंभ 3 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को सुबह 9ः00 बजे इस्काॅन मंदिर टाटीबंध, रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमेन श्री शुभम सिंघल के द्वारा किया जायेगा।
इस्काॅन मंदिर रायपुर के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि 3 दिवसीय जन्माष्टमी महामहोत्सव 2026 की पूरी तैयारियां हो चुकी है, गत वर्ष की अपार सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी विशालकाय डोम लगभग 25000 वर्गफुट में बनाया गया है। राधारानी के पोषाक एवं आभूषण मंुबई और वृंदावन से मंगाये गये है, पूरे मंदिर प्रांगण को सजाने के लिए फूल कलकत्ता और बेंगलोर से मंगाये गये है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार हैः-
बाल महोत्सव कार्यक्रम की संयोजिका कृष्णराधिका सखी देवी दासी, जया देवी दासी एवं हरिप्रिया देवीदासी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव 2026 पर इस्कॉन रायपुर में निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है-
बाल महोत्सव के अंतर्गत 3 सितंबर 2026 को भव्य भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 5 वर्ष से 25 वर्ष तक के प्रतिभागी तीन अलग-अलग आयु वर्गों में भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता सब-जूनियर (5 से 10 वर्ष), जूनियर (11 से 17 वर्ष) तथा सीनियर (18 से 25 वर्ष) श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषय निर्धारित किए गए हैं।
सब-जूनियर (5-10 वर्ष) के लिए विषय हैंकृ बाल कृष्ण की माखन लीला, श्रीकृष्ण और उनके ग्वाल-बाल, यशोदा मैया और बाल कृष्ण, राधा-कृष्ण का झूला,गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण तथा मेरा सुंदर वृंदावन।
जूनियर (11-17 वर्ष) के लिए श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, श्रीकृष्ण और अर्जुन भगवद्गीता का संदेश, श्रीकृष्ण की गौ-सेवा, इस्कॉन संकीर्तन, श्रीकृष्ण प्रकृति के संरक्षक, और श्रीकृष्ण तथा भक्ति में शक्ति विषय रखे गए हैं।
सीनियर (18-25 वर्ष) के लिए भगवद्गीता-जीवन का संदेश, श्रीकृष्ण और अर्जुन, श्रीकृष्ण द्वारा धर्म स्थापना, भक्ति आंदोलन-विश्व में कृष्णभावनामृत का प्रसार, सनातन संस्कृति और आधुनिक युवा तथा कृष्णभावनामृत के माध्यम से विश्व-एकता विषय निर्धारित किए गए हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने एवं पंजीयन संबंधी
जानकारी के लिए संपर्क करें-
पंजीयन शुल्क 100 रुपये
मोबाइल- 9981270180
स्थान- हरे कृष्ण धाम, आलोपीनगर, टाटीबंध, रायपुर।
जन्माष्टमी महा महोत्सव (दूसरा दिन)
4 सितंबर 2026, शुक्रवार
4 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार को संध्या 7ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक इस्काॅन मायापुर के मृदंगा कीर्तन गुप द्वारा भजन कीर्तन
मंगल आरती – सुबह 4.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 5.00 बजे
गुरु पूजा – सुबह 7.30 बजे
श्रृंगार दर्शन – सुबह 8.30 बजे
धूप आरती – सुबह 8.30 बजे
श्री कृष्ण बाललीला गुणगान – सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक
(परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा )
भजन कीर्तन – सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12ः00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12ः30 बजे
उस्थापन आरती – संध्या 4.15 बजे
श्री कृष्ण पुष्पांजलि एवं श्री रवि प्रकाश कथक आर्टिस्ट द्वारा कत्थक डांस संध्या 5 बजे से 7 बजे तक
संध्या आरती – संध्या 7.00 बजे
प्रसाद वितरण – सुबह 10 बजे रात्रि 2 बजे तक
महाभिषेकम – रात्रि 9.00 बजे से 11.30 बजे तक
छप्पन भोग अर्पण – रात्रि 12.00 बजे
म्हाआरती – रात्रि 12.15 बजे
श्री रवि प्रकाश कथक आर्टिस्ट द्वारा
कत्थक डांस
संध्या 5 बजे से 7 बजे तक
नोट
ऽ संध्या 7.00 बजे से प्रति घंटा आरती ।
ऽ हरिनाम संकीर्तन प्रातः 11 बजे से चलता रहेगा।
ऽ सुबह 9.00 बजे से रात्रि 2.00 बजे तक दर्शन।
5 सितंबर 2026, शनिवार
व्यासपूजा महा महोत्सव (तीसरा दिन )
मंगल आरती – सुबह 4.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 5.00 बजे
गुरु पूजा – सुबह 7.30 बजे
श्रृंगार दर्शन – सुबह 8.30 बजे
धूप आरती – सुबह 9.00 बजे
श्रील प्रभुपाद गुणगान – सुबह 9.30 से 11.00 बजे तक
श्रील प्रभुपाद महाभिषेक – सुबह 11.00 से 12.00 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12.00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12.30 बजे
प्रसादम् – दोपहर 1.00 बजे से
उस्थापन आरती – संध्या 4.15 बजे
संध्या आरती – संध्या 7.00 बजे
शयन आरती – रात्रि 8.30 बजे
इस्काॅन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी ने सभी भक्तजनों से उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राधारानी आशीर्वाद प्राप्त करें।


