खबर वर्ल्ड न्यूज़ – हतबंद। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय हतबंद में “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं का तिलक, पुष्प श्रीफल एवं सम्मान के साथ अभिनंदन कर गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक डॉ. श्रीमती गोपा शर्मा, सहायक शिक्षक श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, सहायक शिक्षक श्री मुकेश कुमार स्वर्णकार, पंचायत प्रतिनिधि, कंप्यूटर ऑपरेटर निषाद मैडम रसोईया ममता निषाद, चंद्रिका निषाद द्वारा श्रीफल और कलम भेंट किया गया एवं अन्य सम्माननीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम के सम्मानित नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही।

सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन, संस्कार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिए। विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। ग्रामवासियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज में शिक्षा के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।


