खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह मार्च में राजस्व वसूली को तेज करते हुए टैक्स काउंटर खोले गए हैं। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने शनिवार और रविवार अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें। निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों से संपत्ति कर, यूजर चार्ज, जल कर, भू-भाटक तथा दुकान किराया 31 मार्च 2026 से पहले जमा करने की अपील की गई है। समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार नहीं लगेगा। करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम जगदलपुर ने डिजिटल भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। सहायक राजस्व निरीक्षकों के पास उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भी कर का भुगतान किया जा सकता है।नागरिकों की सुविधा के लिए 29 एवं 30 मार्च शनिवार एवं रविवार को भी मुख्य कार्यालय में संपत्ति कर काउंटर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।
महापौर संजय पांडे ने कहा कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स 31 मार्च 2026 से पहले बिना किसी अधिभार के जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डों में घर-घर पहुंचकर कर वसूली के लिए दस्तक दे रहे हैं और नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्ति कर जमा नहीं किया है, वे भी 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कर निगम का सहयोग प्रदान करें।
वहीं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, जिससे उन्हें अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा। सहायक राजस्व निरीक्षक घर एवं दुकानों तक पहुंच रहे हैं, जिनके माध्यम से भी टैक्स जमा किया जा सकता है। 31 मार्च की स्थिति में बकाया एवं चालू मांग का शत -प्रतिशत वसूल किया जाना अनिवार्य किया गया है सभी राजस्व निरीक्षको एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित भी किया गया है।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़


