Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना

    November 21, 2026

    बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

    November 21, 2026

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
    • बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
    • आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
    • बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
    • धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
    • सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
    • चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
    • एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल क्षेत्रों में पहुंचेगा शुध्द पेयजल, झिरिया के पानी से मिलेगी मुक्ति, मजगांव और बिरहुलडीह में 42 लाख के विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण और भूमिपूजन
    रायपुर

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल क्षेत्रों में पहुंचेगा शुध्द पेयजल, झिरिया के पानी से मिलेगी मुक्ति, मजगांव और बिरहुलडीह में 42 लाख के विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण और भूमिपूजन

    adminBy adminMay 25, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *वनांचल क्षेत्रों में अब होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधायक निधि से 10 पानी टैंकरों का किया शुभारंभ* 

     

     खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे।जनता की सुविधा, सुरक्षा, सशक्तिकरण सुनिश्चित करने एवं पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में होने वाले जल संकट की समस्या एके निवारण के लिए आज 10 पानी टैंकरों का शुभारम्भ कर जनता की सेवा में समर्पित किया। उनके इस सराहनीय प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में झिरिया का पानी पीने को मजबूर ग्रामवासियों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। विधायक निधि से लगभग 25 लाख रुपए की लागत से इन सभी पानी टैंकरों के माध्यम से अब उन सुदूर और वनांचल ग्रामों में निवासरत परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सुचारू रूप से आपूर्ति होगी जहाँ गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति रहती है। भावना बोहरा के इस सराहनीय प्रयास से उन सभी 11 पंचायतों में निवासरत सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

    इस अवसर पर भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत बिरहुलडीह एवं ग्राम पंचायत कांदावानी, ग्राम पंचायत सेन्दुरखार, ग्राम पंचायत अमनिया, ग्राम पंचायत तेलियापानी लेदरा, ग्राम पंचायत बदना, ग्राम पंचायत आगरपानी, ग्राम पंचायत छिंदीडीह, ग्राम पंचायत कुई, ग्राम पंचायत दमगढ़ और ग्राम पंचायत भेलकी में 3500 लीटर क्षमता वाले कुल 10 पानी टैंकर विधायक निधि से ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु की जाएगी। इससे ग्रामवासियों में भी ख़ुशी की लहर है और उन्होंने पंडरिया विधायक का आभार भी व्यक्त किया है क्योंकि कि अब उन्हें दूर-दराज व अन्य क्षेत्रों में पानी लाने की असुविधा से छुटकारा मिलेगा वहीं उनके परिश्रम व समय की बचत भी होगी जिससे वे अपने दैनिक कार्यों एवं खेती-किसानी के कार्यों को भी निश्चिंत होकर कर सकेंगे।

    इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने ग्राम बिरहुलडीह और मजगांव में 42 लाख 50 हजार के अधोसंरचना निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने ग्राम बिरहुलडीह में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया साथ ही ग्राम मजगांव में सामुदायिक भवन, सीसी रोड का भूमिपूजन व नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जल हमारे दैनिक जीवन का एक अत्यंत ही उपयोगी हिस्सा है जिसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे पंडरिया विधानसभा के वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में जहाँ वर्ष भर एवं गर्मी के समय जल संकट रहता है यह देखकर मुझे हमेशा ही पीड़ा होती थी कि वे किस तरह पानी के लिए दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्रों से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी लाने के लिए मजबूर थे यहां तक कि जल स्तर नीचे जाने की वजह से जल स्त्रोत सूखने से उन्हें झिरिया का पानी पीना पड़ता था। आज मुझे यह अवसर मिला की मैं उनकी इस पीड़ा को कम कर सकूँ और उनके रोजमर्रा की उस तकलीफ को कम कर सकूँ। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में भी हमने हमारे किसानों और दूरस्थ एवं सूखाग्रस्त इलाकों में निवासरत परिवारों के लिए सिंचाई एवं पेयजल की आपूर्ति के लिए कई प्रयास और प्रदर्शन किये परन्तु पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इसका कोई समाधान नहीं किया। लेकिन आज छत्तीसगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार है, जो प्रदेश के हर व्यक्ति की सेवा, सुविधाओं का विस्तार एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए कृत संकल्पित है।

    उन्होंने कहा कि इन सभी पानी टैंकरों का ग्राम पंचायतों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय के साथ इसका बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा। हमें अपेक्षा है कि ग्राम पंचायत का भी इस सुविधा को ज्यादा प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालन करने में हमे विशेष सहयोग मिलेगा जिससे वर्षों से जल संकट से गुजर रहे इन ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल लोगों के घरों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही आने वाले समय मे कुकदुर के वनांचल क्षेत्रों में भी यह सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।हमारे वनांचल क्षेत्रों व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदाय के लिए भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विशेष पहल की जा रही है। आज पीएम जनमन योजना के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में 50 किलोमीटर के सड़कों का विस्तार हो रहा है जो यहां की आर्थिक प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा, वहीं आवास प्लस के तहत 3000 आवासों को स्वीकृति मिली है। यह सभी प्रयास और विकास कार्य वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की प्रगति को गति दे रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि वनांचल गांव में पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को परेशानी हो रही थी, अब टैंकर उपलब्ध हो जाने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वहीं, लोगों को समयानुसार जलापूर्ति के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनता ने मेरे प्रति विश्वास प्रकट करते हुए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी समस्याओं का समाधान और पंडरिया विधानसभा के विकास की जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए मैं निरंतर प्रयास हूँ और आगे भी जनहित व क्षेत्र के विकास से जुड़े जो भी आवश्यक कार्य होंगे उसे पूरा करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से प्रयास करती रहूंगी। इन पानी टैंकरों से घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचेगा जिससे पानी जनित होने वाली बिमारियों से भी ग्रामवासियों को मुक्ति मिलेगी। वहीं ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने में लगने वाला समय बचेगा जिसके परिणामस्वरूप उनकी कृषि और अन्य कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी जिससे उनका आर्थिक रूप से सशक्तिकरण भी होगा। कई वनांचल ग्राम ऐसे हैं जहां के निवासियों को दुर्गम पहाड़ियों और बीहड़ रास्तों से गुजर कर अपनी दैनिक कार्यों और पेयजल के लिए ग्रामवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता था वहीं जल स्तर के गिरने से जल स्त्रोतों के सूखने एवं झिरिया से अशुद्ध जल पिने के लिए मजबूर थे अब उन क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और उनके स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। सभी का समुचित विकास और सुविधाओं के विस्तार के साथ ही पंडरिया विधानसभा को एक आदर्श एवं समृद्ध विधानसभा बनाना ही हमारा लक्ष्य है और हमें विश्वास है कि जन सहयोग से हम अपने लक्ष्यों को जरुर प्राप्त करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना

    November 21, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    November 21, 2026

    एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

    November 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना

    By Khabar WorldNovember 21, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी आपसी खींचतान को लेकर भाजपा नेताओं ने निशाना…

    बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

    November 21, 2026

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    November 21, 2026

    बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना

    November 21, 2026

    बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

    November 21, 2026

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    November 21, 2026

    बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

    November 21, 2026

    धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

    November 21, 2026

    सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे

    November 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.