खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संमन्वय से नारायणपुर जिले में जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी (तपेदिक) के खिलाफ जंग तेज कर दी गई है। जिले में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों का परीक्षण कर रही हैं।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के चिन्हित 87 संवेदनशील गांवों में टीबी के मरीजों की समय पर पहचान करना और उन्हें तत्काल नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। अब तक किए गए सर्वेक्षण में 1000 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है, जिनमें से 110 संभावित संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इन सभी संदिग्धों के बलगम की जांच व अन्य परीक्षण किए जा रहे हैं। जांच में गुड़ाखू, तंबाकू और मद्यपान (शराब) का सेवन करने वाले लोगों में टीबी के लक्षण और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं अधिक पाई जा रही हैं।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


