खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। वर्षों से एक सुरक्षित एवं पक्के घर का सपना देख रहे बलरामपुर जिले के ग्राम टांगरमहरी निवासी रमोद के लिए वह पल यादगार बन गया जब सरनाडीह में आयोजित समाधान शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाकर रमोद और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी थी।
रमोद ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ मिला। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास स्वीकृत होने से परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब वास्तव में लोगों तक पहुंच रहा है। रमोद ने कहा कि पक्का मकान बनने से अब बरसात के दिनों में परिवार को टपकती छत और असुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी।
उल्लेखनीय है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब ग्रामीण अंचलों में लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर जीवन का आधार बन रही है। वर्षों से कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले परिवार अब पक्के घर के सपने को साकार होते देख रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


