खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला के थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुफा के पास जंगली पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च और डी-माइनिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आईईडी बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है। सीआरपीएफ इकाइयों और स्थानीय पुलिस के बेहतर तालमेल के साथ नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ काे सटीक और विश्वसनीय आसूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। थाना बारसूर पुलिस, यंग प्लाटून/195 वाहिनी और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम गुफा एवं आस-पास के वन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। आज मंगलवार सुबह से चले डी-माइनिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से एक डायरेक्शनल पाइप बम लगभग 5 किलोग्राम वजनी, एक डेटोनेटर सहित एक प्रेशर कुकर आईईडी, लगभग 5 किलोग्राम वजनी, करीब 15 मीटर वायर के साथ बरामद किया गया। बरामद सभी विस्फोटकों को बम डिस्पोजल दस्ते ओ सुरक्षित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
Trending
- आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं


