नई दिल्ली। भारतीय टीम से कई स्टार खिलाड़ी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। इनमें कई खिलाड़ियों कीउम्र तो कम है, लेकिन वो खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हैं। ऐसे में उनकी वापसी सिर्फ अच्छे प्रदर्शन के बदौलत आने वाले समय में हो सकती है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी उम्र संन्यास वाली हो गई है। ऐसे अब उन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में वापसी करना असंभव लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि वो इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
1. ईशांत शर्मा
साल 2007 में भारत के लिए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने डेब्यू किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में ईशांत ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला। 37 साल के ईशांत के नाम टेस्ट में 311, वनडे में 115 और टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट दर्ज है।
2. अजिंक्य रहाणे
साल 2026 के जून महीने में 38 साल के रहे अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी अब लगभग असंभव लग रही है। जबकि अजिंक्य भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। वहीं, रहाणे अभी-भी घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। रहाणे भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
3. उमेश यादव
टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव चयनकर्ताओं के स्कीम ऑफ थिंग्स से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए भी उमेश अब गिने चुने मैच ही खेलते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 288 विकेट चटकाने वाले उमेश एक समय पर टीम के सबसे तेज गेंदबाज थे।
4. मनीष पांडे
आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे हैं। उन्होंने भारत के लिए 20 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वहीं। वो इस सीजन घरेलू क्रिकेट में भी खेलते नजर नहीं आएं। ऐसे में कयास लगाएं जा रहें है की मनीष संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
5. युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल को एक समय टीम इंडिया का प्रमुख स्पिन गेंदबाज माना जाता था। चहल 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। लेकिन उन्हें साल 2023 के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जिस वजाह से चहल के लिए टीम इंडिया के रास्ते लगभग पूरी तरह बंद हो चुके हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


