खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में 37वां सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान जारी है । इस अभियान के तहत अब तक 208 लर्निंग लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं । कांकेर में पुलिस थाना के सामने लगे शिविर में 124 और चारामा के शिविर में 84 लर्निंग लाइसेंस दिए गए । भानुप्रतापपुर और पखांजूर में आज से शिविर लगाए जाएंगे । यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और बिना लाइसेंस वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने उन नागरिकों से अपील की है, जिनका अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, वे निर्धारित अवधि में शिविरों में पहुंचकर अपना लाइसेंस बनवाएं । इसका लक्ष्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
चारामा में लगे गुप्ता परिवहन सुविधा केंद्र के शिविर में पहुंचे थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस की वैधता छह महीने की होती है। इसके एक महीने बाद स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ की ओर से ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाएगा। थाना प्रभारी वर्मा ने बीमा क्लेम के संबंध में भी जानकारी देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना की स्थिति में बीमा क्लेम तभी मान्य होगा जब वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध हो। बिना लाइसेंस के बीमा क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित रहने की अपील की।
Trending
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे


