खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। टीपी नगर स्थित एक शराब दुकान में पॉकेटमारी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। भीड़ का फायदा उठाकर वह लोगों के पैसे चुरा रहा था। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से भीड़भाड़ वाली जगहों पर पॉकेटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वे शराब दुकान पर भीड़ बढ़ने का इंतजार करते और फिर उसमें शामिल होकर लोगों के पैसे चुराते थे। जिसमें एक पकड़ा गया और तीन भाग निकले।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय कुमार बताया, जो सीतामढ़ी के शनि मंदिर के पास का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह बैंड पार्टी में काम करता है और अपने दोस्तों के साथ यहां आया था, जो घटना के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई और उससे पूछताछ शुरू की। जिन लोगों के साथ पॉकेटमारी हुई थी, उन्हें भी चौकी बुलाया गया है।
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टीपी नगर स्थित इस शराब दुकान के बाहर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। यहां अक्सर शराब दुकान बंद होने के बाद भी मदिरा प्रेमी पहुंचते हैं और शराब देने का दबाव बनाते हैं, जिसके चलते कई बार विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


