खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद बहादुर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपियों को थाने लेकर आई। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला पटेवा थाना अंतर्गत पचारी ग्राम का है।
जानकारी के अनुसार, थाना पटेवा के आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय की गिरफ्तारी के लिए सांकरा थाना के टीआई उत्तम तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पटेवा में अलग-अलग थाना और पुलिस इकाइयों के बल की संयुक्त टीम ने ग्राम पचरी में दबिश दी थी। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
वाहन में बैठाने के दौरान आरोपियों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू (Attack On Police In CG) कर दी। साथ ही उन्होंने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को उकसाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों, लोहे की छड़ और ईंट-पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को सिर, गले और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं महिला आरक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
भीड़ के हमले के दौरान पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग वाहन का कांच टूट गया। घटना के दौरान आरोपियों के परिजनों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली। हालांकि पुलिस टीम ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पटेवा ले आई।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विजय मारकण्डेय, विनोद मारकण्डेय सहित उनके परिजनों और अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, मारपीट और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार तीन आरोपी की तलाश में जुटी है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


