खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 214 वाहिनी सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय परिसर दुगोली, बीजापुर में आज 23 जनवरी 2026 को एक भव्य सामूहिक गान का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के गौरवशाली इतिहास एंव सामूहिक चेतना को समर्पित राष्ट्र व्यापी समारोहों की श्रंखला का हिस्सा है।
सामूहिक गायन कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट के.डी. जोशी, 214 बटालियन के अन्य सदस्य एंव स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूल, बीजापुर के स्कूली बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के. डी. जोशी, कमाण्डेन्ट ने अपने सम्बोधन में कहा “वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन है। यह गीत हमारे सैनिकों की वीरता और देश के नागरिकों में आत्मनिर्भर भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। आज के सामूहिक गायन में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दृष्टिगत हुई।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी


