नई दिल्ली। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच रही है। महाराष्ट्र में काफी प्रमोशन के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद इसने वीकडेज में भी धमाकेदार कमाई की है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसकी ओपनिंग काफी जबरदस्त रही थी और इसने ओपनिंग वीकेंड भी भी अच्छी कमाई की लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव बना रहा है, फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि गुरुवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है लेकिन फिर भी इसने एक मील का पत्थर पार कर लिया है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ कमाए थे।
दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़ 5वें दिन 4.90 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 4 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म के 7 दिनों का कुल कलेक्शन अब 52.60 करोड़ रुपये हो गया है।
बजट वसूलने से कितनी दूर है ‘राजा शिवाजी’
‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 52 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इसी के साथ ये अपने आधे बजट से ज्यादा वसूल कर चुकी है। बता दें कि इसे 75 करोड़ की लागत में बनाया गया है। ऐसे में अपना पूरा बजट वसूलने से ये फिल्म 23 करोड़ रुपये दूर है।
उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये अपनी लागत वसूलने के करीब पहुंच जाएगी और दूसरे हफ्ते में तो ये हर हालत में अपना पूरा बजट वसूल कर जाएगी। वैसे इस फ्राइडे सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर कंप्टीशन कम है और इस कारण ‘राजा शिवाजी’ के पास कमाई करने का पूरा मौका है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


