खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच की टिकट के लिए इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और फैंस टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हैं।
बता दें कि क्रिकेट मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। वहीं स्टूडेंट टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से शुरू की गई है। स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये तय की गई है। आयोजकों के अनुसार एक स्टूडेंट को केवल एक ही टिकट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को मैच देखने का अवसर मिल सके।
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में टिकट बिक्री के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए फिजिकल टिकट प्राप्त करने भी अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। गुरुवार शाम पहले चरण की टिकट बिक्री में करीब 12 हजार टिकट महज आधे घंटे में बिक गए, जिससे मैच को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्टूडेंट टिकट बिक्री की जानकारी मिलते ही सुबह से ही आज रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के बाहर छात्रों की लंबी कतारें लग गई है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, इसलिए वे इस मैच को स्टेडियम में बैठकर लाइव देखने के लिए उत्साहित हैं।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


