खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं काे नौकरी के लिए राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के उपसंचालक जय प्रकाश कौशिक ने जानकारी दी कि इस मेले में बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष दिन निर्धारित किया गया है। बस्तर जिले सहित संभाग के अन्य सभी जिलों के आवेदकों का साक्षात्कार मेले के अंतिम दिन यानी शनिवार 31 जनवरी को लिया जाएगा।
इस रोजगार महाकुंभ में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। आवेदकों से कहा गया है कि वे पोर्टल पर अपना पंजीयन और प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद ही निर्धारित तिथि को साक्षात्कार स्थल पर पहुंचे। साक्षात्कार के समय उन्हें अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभागीय पोर्टल देख सकते हैं या जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


