खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराया और परेड की सलाम ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस परेड ग्राउंड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। परेड में कुल 17 टुकड़ियां होंगी शामिल। इनमें सीमा सुरक्षा बल (BSF),केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा बल (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), उत्तरप्रदेश पुलिस की टीम विशेष आमंत्रित है।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला) , छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष एवं महिला), एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स शामिल रहेंगी। पुलिस डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण होगा। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न थीम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल विशेष और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस के अफसरों और जवानों को पुरस्कृत भी करेंगे।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


