खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक,रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा में आयोजित बैठक और विशेष सत्र में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार आज का पूरा दिन विधायी कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे सिविल लाइन रायपुर स्थित अपने निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 8:55 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 9:00 बजे से 10:45 बजे तक मुख्य समिति कक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे। सत्र समाप्त होने के बाद वे शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और लगभग 5:55 बजे अपने निवास पहुंचेंगे, जहां शेष समय आरक्षित रहेगा।
Trending
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन


