खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आज यानी गुरुवार से शुभारंभ होने जा रहा है। राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह साहित्य उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम होगा। स्पीकर डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा भी शामिल होंगे। वहीं फिल्म अभिनेता मनोज जोशी मौजूद रहेंगे। देशभर के नामचीन साहित्यकार, कवि और पत्रकार भी हिस्सा लेंगे। 25 जनवरी तक साहित्य उत्सव चलेगा। कायर्क्रम के बाद मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान करेंगे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


