खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के संबंध में राष्ट्र के नाम दिए गए विशेष संबोधन को सुना। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहाँ राज्य की प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने शिरकत की।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री साय ने इस अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ‘क्रांतिकारी कदम’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल प्रतिनिधित्व की बात नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने का एक विजन है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर की महापौर मीनल चौबे, और महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में महिला पार्षद, स्व-सहायता समूहों की सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
Trending
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत


