खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और इसे तुरंत लागू करने के पक्ष में है।मंडावी ने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही संसद से पारित होकर कानून बन चुका है, जबकि 16 अप्रैल 2026 को पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक महिला आरक्षण से संबंधित नहीं था, बल्कि परिसीमन से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी।उन्होंने कहा कि सरकार यदि इच्छुक होती तो मौजूदा सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साथ ही 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने पर भी सवाल उठाए।
मंडावी ने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता के कारण यह परिसीमन षड्यंत्र विफल हुआ है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा


