खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज बुधवार काे मर्दापाल मंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगभग ₹1 करोड़ 2 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान पंचायत भवन, पुलिया और सड़क निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने आमाबूंदीन माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सोनाबाल में ₹20 लाख की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं नगरी ग्राम पंचायत में ₹9 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। इसके अलावा खण्डाम ग्राम पंचायत में ₹20 लाख की लागत से पंचायत भवन और ₹9 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। बोरगांव में ₹4.50 लाख की लागत से पुनि निर्माण कार्य की आधार शिला रखी गई। खचगांव ग्राम पंचायत में ₹20 लाख की लागत से पंचायत भवन तथा ₹4.50 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों ने लंबे समय से इन कार्यों की मांग की थी। बेतबेडा क्षेत्र में ₹6 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, जबकि पोलंग ग्राम पंचायत में ₹9 लाख की लागत से स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण इलाकों में आवागमन और बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


