नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ शुक्रवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई है। वहीं इससे पहले इसके पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल रात 9 बजे से रखे गए थे और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ फिल्म ने पेड प्रीव्यू में अच्छी शुरुआत की है। चलिए यहां जानते हैं ‘भूत बंगला’ ने रलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो में कितना कलेक्शन कर डाला है।
‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शो में कितनी की कमाई?
बता दें कि ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने भी धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की तरह ही पेड प्रीव्यू की स्ट्रैटजी फॉलो की। ये फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और क्रिटिक्स के साथ-साथ इसे देख चुके दर्शकों से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गौरतलब है कि 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की साथ में फिल्म आई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत भर में पेड प्रीव्यू शो से लगभग 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि प्रीव्यू शो से 2.50-3 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का अनुमान था, लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स और शुरुआती क्रिटिक्श के रिएक्शन के कारण फिल्म ने उम्मीदों से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है। दिलचस्प बात ये है कि नॉन हॉलीडे पर रिलीज होने वाली फिल्म के लिए यह आंकड़ा अच्छा माना जाता है, खासकर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में, जो आमतौर पर दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करती है।
‘भूत बंगला’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘भूत बंगला’ को पेड प्रीव्यू में मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के चलते, फिल्म से ओपनिंग डे पर अच्छे आंकड़े दर्ज करने की उम्मीद है और यह पहले दिन ही 13 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। इसी के साथ ये अक्षय कुमा की पिछली रिलीज ‘जॉली एलएलबी 3’ के भारत में पहले दिन के 12.50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है।
‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है। वहीं फिल्म में वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, तबू, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और मनु मेनन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी


