नई दिल्ली। फाइनेंशियल इश्यू और कैंसिल हुई स्क्रीनिंग जैसी कई मुश्किलों के बावजूद, सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिल्म में तृषा कृष्णन ने भी अहम रोल प्ले किया है। वहीं सिनेमाघरों मे दस्तक देने के साथ ही ये एक्शन ड्रामा छा गई और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रहा है?
‘करुप्पु’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ एक दिन की देरी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अच्छी पकड़ बना ली है और इस फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में शानदार शुरुआत की है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक सूर्या की फिल्म ने पहले दिन 4891 शो में भारत में 14.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने पहले दिन 50.35 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओवरसीज में कुल 4.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20.66 करोड़ हो गया है।
‘करुप्पु’ नहीं तोड़ पाई कंगुवा के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड
हालांकि, ‘करुप्पु’ सूर्या की तमिल पुनर्जन्म ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ के पहले दिन के कलेक्शन को मात देने में असफल रही।। 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगुवा ने पहले दिन भारत में 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह सूर्या की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग थी, जिसने सिंघम II की 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया था।
‘करुप्पु’के बारे में
‘करप्पु’ में, सूर्या एक ऐसे योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं जो अदालती लड़ाई भी जीतना जानता है, क्योंकि फिल्म में उन्हें एक वकील के रूप में दिखाया गया है। ‘करुप्पु’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है और इसकी पटकथा अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने किया है। सूर्या और तृषा के अलावा, फिल्म में स्वासिका, इंद्रन्स, योगी बाबू, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी


