खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण से लौट रहे खिलाड़ी को बस में अचानक उल्टी होने पर कंडक्टर ने न सिर्फ बस साफ करवाया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद खिलाड़ी के परिजनों ने चारामा थाना में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि तीन स्कूली बच्चे क्रिकेट प्रशिक्षण लेने के लिए कांकेर गए हुए थे। वहां से लौटते समय वे मनीष ट्रेवल्स की बस से चारामा आ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई और उसे बस में उल्टी हो गई। बस कंडक्टर नीरज मिश्रा, निवासी रायपुर, को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने बच्चे के साथ गाली-गलौज की और कपड़ा देकर बस साफ करवाया। इसके बाद भी उसने बच्चे के साथ मारपीट की।
इस दौरान अन्य खिलाड़ियों ने विरोध किया, लेकिन कंडक्टर नहीं माना। इतना ही नहीं, उसने कड़ी धूप में बच्चों को बस स्टैंड पर उतारने के बजाय करीब 500 मीटर पहले ही उतार दिया। घटना की जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे जेल दाखिल कर दिया है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


