खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर-दंतेवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच टकराव की गंभीर तस्वीर सामने आई है। बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए। यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है, जहां सुरक्षा बल लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक के बाद एक कई आईईडी विस्फोट हुए। इन धमाकों में अब तक कुल 10 जवान घायल हुए हैं। घायलों में 9 जवान डीआरजी (DRG) के और एक जवान कोबरा बटालियन का शामिल है। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए मोर्चा संभाले रखा।घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए देर रात सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि, सभी जवान खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है सभी जवान खतरे से बाहर है सब का इलाज जारी है।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


