खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 245 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 1.22 करोड़ बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मारुति अर्टिगा (क्रमांक CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल रतनपुर पुलिस और ACCU की टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 245 किलो गांजा बरामद हुआ।
जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति अर्टिगा (कीमत लगभग 8 लाख रुपए) को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना


