खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के चिंगनेर पंचायत में बन रहे से एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। इस स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में कथित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें भवन का कालम जमीन के नीचे डाला ही नही गया है। इसमें दिखाया जा रहा है कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर है कि उसे डंडे से आसानी से उखाड़ा जा सकता है। इस घटना ने निर्माण कार्य में संभावित भ्रष्टाचार और लापरवाही की आशंका है।
इस मामले में भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सार्वे ने कहा कि इस वीडियो की जांच करवा लेता हूं, यह प्राथमिक शाला भवन है, या कोई दूसरा भवन है। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद सरकार और प्रशासन शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों में स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। लेकिन इस तरह के आरोप इन प्रयासों पर सवाल खड़े करते हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि निर्माण कार्य में ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर मिलकर घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


