खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों सहित बस्तर संभाग के सभी जिलाें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लिए सोमवार की सुबह यलो अलर्ट जारी किया है।
जारी यलो अलर्ट का असर बस्तर संभााग मुख्यालय सहित अन्य जिलाें में आज साेमवार सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं, बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका मतलब यह है कि इन जिलों में आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार सुबह मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


