खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत चोंडीमेटावाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने इसाई धर्म को अपना लिया है, उसी रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहते है। लेकिन इस बात को लेकर पदरगुड़ा गांव के लोग जमकर विरोध कर रहे है। युवक के शव को दफनाने के लिये गांव मे बवाल की स्थिति निर्मित हो गई है। इस मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम पदरगुड़ा गांव मे तैनात कर दिया गया है। फिलहाल शव का पाेस्टमार्टम मेकाॅज में हो चुका है। गांव वालों के अनुमति के बाद ही शव को दफनाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पदरगुड़ा चित्रकोट निवासी सुरेंद्र कुमार बघेल 32 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन आधे रास्ते में चोंडीमेटावाड़ा के चढ़ाव में खुद ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दाैरान 20 मई की शाम को सुरेंद्र की मौत हो गई।
युवक की मौत की जानकारी लगते ही गांव के सभी लोग एक जुट हो गए और शव को गांव में दफनाने से मना करने लगे। वहीं परिजन इसाई समुदाय से जुड़े होने के कारण शव को गांव मे ही दफनाना चाह रहे है। फिलहाल शव का पीएम के बाद मेकाॅज में ही रखा गया है। शव दफनाने के विवाद के बाद ग्राम समिति से अनुमति के बाद ही गांव मे शव दफनाने की बात कह रहे है। लेकिन गांव के लोग एक जुट होकर इसका विरोध कर रहे है। स्थिति को देखते हुए पुलिस की कड़ी टीम तैनात किया गया है। जहां स्थिति को देख आगे की कार्यवाही किया जाएगा।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


