खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगर पंचायत बस्तर में ऐतिहासिक दो दिवसीय वार्षिक मड़ई का आयोजन 29 जनवरी, गुरुवार से किया जाएगा। इस पारंपरिक मेले में रायकेरा परगना के 84 गांवों के देवी-देवता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। परंपरानुसार नगर के पुजारीपारा स्थित मां गंगादेई मंदिर से माता की छत्र-डोली, लाट एवं देवी-देवताओं को विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मेला स्थल तक लाया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में राज परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी भी सहभागी होंगे।
ऐतिहासिक दो दिवसीय वार्षिक बस्तर मड़ई-मेला के सफल आयोजन को लेकर मां गंगादेई मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला प्रभारी देवकी भद्रे की अध्यक्षता में आज रविवार काे बैठक आयोजित की गई । बैठक में पार्षदों, वरिष्ठ नागरिकों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में मेला आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम पुजारी विशेश्वर यादव ने माता से अनुमति लेकर 29 जनवरी को मेला आयोजन की सहमति की जानकारी दी बैठक में सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, साइकिल स्टैंड, निगरानी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित धुरवा नाचा, ओड़िया नाचा एवं देवी-देवताओं के आमंत्रण जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक लखेश्वर कश्यप, ठिरली राम यादव, राजू ठाकुर, उदबोराम नाग, महेश मौर्य, रवि शंकर शुक्ला, अंकित पारख, समीर मिश्रा, वीरसिंह, नरसिंह नागेश, जीतेंद्र पटेल, सीताराम बघेल, बंशी कश्यप, मंगलराम, कोटवार जानकी राम बघेल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं ग्राम भोंड के ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


