खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं धान की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा बलौदाबाजार जिले के तहसील लवन एवं भाटापारा में कुल 275 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम अहिल्दा में फुटकर व्यापारी कमल साहू से 160 बोरी, हरिराम साहू से 54 बोरी, हेतराम साहू से 28 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त किया गया। कुल 242 बोरी जब्त किये गये धान को सील कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम पौंसरी में संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान की जांच किया गया। सनथ किराना में रखें 33 बोरी धान के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध धान जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम बलौदाबाजार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित मण्डी के अधिकारी मौजूद थे।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी


