खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत बाजारपारा में बीती रात कुछ ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश से सामान बेचने आये लोगों पर बच्चा चोरी करने का शक जताते हुए बवाल मचा दिया। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग आ पहुंचे। जहां फेरी वालों के साथ मारपीट के साथ ही गाली गलौज भी की गई। डर के चलते फेरीवालों ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। इसकी सूचना लोहंडीगुड़ा थाना काे मिलने के बाद पुलिस माैके पर पंहुचकर फेरीवालों को अपने साथ थाने ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश जिले के सीहोर गांव में रहने वाले परिवार के लोग फेरी का सामान बेचने के लिए 2 दिन पहले लोहंडीगुड़ा पहुंचे। जहां एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात को उनके घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन फेरी वालों के साथ आये कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर कुछ बच्चे भाग गए तो वहीं एक बच्चा जाने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद फेरी वाले घर के बाहर आकर उस बच्चे को जाने के लिए बार-बार कह रहे थे। अचानक से बच्चे की रिश्तेदार ने फेरीवालों के साथ बच्चे को देख लिया और बच्चा चोरी करने की बात कहते हुए गांव में इस बात की अफवाह फैला दी कि मध्यप्रदेश से आए लोग बच्चा चोरी कर रहे है।
देखते ही देखते गांव के लोग जमा हो गए, इस बात की जानकारी लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने फेरीवालों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट भी शुरू कर दी थी। फेरीवालों ने किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए कमरे के अंदर छिप गए और दरवाजे को बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फेरीवालों की सुरक्षा को देखते हुए अपनी वाहन में सभी को बिठाकर ले गए। वही कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह केवल अफवाह था, कि फेरीवालों ने बच्चा चोरी किया हैं। फिलहाल पुलिस सभी को फेरीवालों को अपने साथ थाने ले गई है। इस दाैरान फेरीवालों का परिवार बुरी तरह से डरा हुआ था।
Trending
- बीजापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 62 चालकों पर गिरी गाज, ₹27,200 का जुर्माना वसूला
- जगदलपुर में आतंक का पर्याय बना नकाबपोश लुटेरा गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा; युवती को 100 मीटर घसीटने का वीडियो आया था सामने
- नक्सल अभियन से बरामद 14 लाख 89 हजार के लिए दावा या आपत्ति आमंत्रित
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ की त्वरित कार्रवाई: आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के आश्रित को मिली ₹4 लाख की तात्कालिक राहत
- वीबी-जी राम-जी योजना: ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण बना समृद्ध आजीविका का आधार
- नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास : कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की


