खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र स्थित कलगांव में पागल कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी न होने के कारण गाय मालिक रोज की तरह दूध घर-घर बांटता रहा, जिसे कई ग्रामीणों के परिवार उपयाेग करते रहे। पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे।
गांव के लोगों ने बताया कि मृत गाय को कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था, लेकिन मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। आज शुक्रवार को अचानक गाय की मौत होने पर पशुपालन विभाग ने प्राथमिक जांच में रैबीज की आशंका जताई। इसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। गाय मालिक रोजाना की तरह गांव के कई घरों में दूध बांटता रहा। किसी को संदेह नहीं था कि गाय संक्रमित हो सकती है।
जैसे ही गांव में जानकारी फैली कि गाय पागल कुत्ते के काटने से मरी है, दूध पका उपयाेग कर चुके लोग तुरंत स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सभी प्रभावित ग्रामीणों को रैबीज रोधी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। उन्हाेने कहा कि सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि रैबीज जान लेवा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वरा गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बताया कि किसी भी जानवर को कुत्ते के काटने पर तुरंत टीकाकरण कराना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि दूध या मांस से जुड़ी किसी असामान्य घटना पर तुत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी


